फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में डीएफओ सहित मिले तीन संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब सिमटता दिख रहा है। दूसरी लहर के 63 दिन बाद जिले में सबसे कम मरीज मिले। दो हजार से ज्यादा संदिग्धों की जांच में जिले में केवल तीन संक्रमित मरीज मिले। इसमें डीएफओ शामिल हैं। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में मंगलवार को अलग अलग टीमों द्वारा 1338 लोगों की जांच एंटीजेन टेस्ट से की गई। इसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली। जबकि आजमगढ़ से आई 764 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 1 और ट्रूनाट जांच में 1 लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में जिले के डीएफओ सहित तीन लोग है। जिले में कुुल मरीजों की संख्या 8 हजार 109 पहुंच गई है। इसमें 7 हजार 811 मरीज रिकवर हो चुके हैं, 70 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 228 मरीजों में से 151 मरीजों का इलाज होम आईसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें