बड़राव ग्राम सभा का हॉटस्पॉट खोन्हाचवर पुरवा में घरों का सर्वे कर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करन?
- फोटो : MAU
मऊ। जिले के एक नए हॉटस्पॉट में शुक्रवार को सर्वे तथा ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू हो गई। वहीं दूसरे हॉटस्पॉट गांव देवरिया जिले की सीमा तथा दोहरीघाट ब्लाक के एक गांव की सीमा पड़ने के चलते तीसरे दिन सर्वे कार्य नहीं शुरू हो सका। उधर तीन पुराने हॉटस्पॉट गांवों में थर्मल स्क्रीनिंग तथा सैनिटाइज कार्य किया गया। इस दौरान 392 घरों का सर्वे करते हुए 2892 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिसमें छह लोग बुुखार से पीड़ित मिले, वहीं 51 लोग बाहरी पाए गए। जिन्हें क्वारंटीन किया गया।अमिला : शुक्रवार को बड़राव सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में चार टीमों ने हॉटस्पाट खोन्हाचंवर गांव में सर्वे कार्य शुरू किया गया। टीम ने पहले दिन 128 घरों का सर्वे करते हुए 895 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोई भी ग्रामीण बुखार, जुकाम, खांसी से पीड़ित नहीं मिला, जबकि सर्वे में आठ बाहरी व्यक्ति मिले। इस मौके पर श्रवण कुमार, प्रदीप मौर्या आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। मधुबन : मर्यादपुर हॉटस्पॉट क्षेत्र में पांचवे दिन कोरोना पॉजीटिव मिली किशोरी के घर तथा आस पास 400 मीटर बने में सभी घरों को सैनिटाइज किया गया। बढुआगोदाम : अहिलाद गांव में दिल्ली से 13 मई को लौटे युवक फिर बीते 20 मई को उसके साथी को कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद दो टीमों ने 264 घरों में 1984 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जिसमें छह लोग बुखार से पीड़ित मिले, जबकि 41 लोग बाहर से आए मिले। रानीपुर : नौवें दिन हॉटस्पॉट चितबिसाव गांव में दो थर्मल स्क्रीनिंग टीमों ने सैनिटाइज करने वाले पांच सफाई कर्मचारियों सहित 13 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। तहसील के मुंबई से लौटे 6 लोगों के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद हॉटस्पाट धर्मपुर देवारा गांव के लिए शुक्रवार को फतेहपुर मंडाव सीएचसी पर बैठक आयोजित हुई।बैठक में एसडीएम लालबाबू दुबे ने बताया कि छह मरीज मिलने के बाद धर्मपुर गांव को क्लस्टर घोषित करते हुए तीन किमी दायरे को हॉटस्पाट तथा दो किमी दायरे को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन में आने वाले वाले 500 घरों का सर्वे करने के लिए 15 टीमें गठित की गई हैं। जो शनिवार से इन घरों का सर्वे करते हुए 3200 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी। मधुबन के धर्मपुर गांव के सीमावर्ती गांव नूरल्लाहपुर जो कि दोहरीघाट ब्लाक में आता है। उसे मधुबन प्रशासन ने बफर जोन बना दिया है। वहीं दोहरीघाट ब्लाक के इसमें शामिल होने पर दोहरीघाट की तीन टीमें भी थर्मल स्क्रीनिंग में शामिल होंगी। वहीं कंटेनमेंट जोन के मजिस्ट्रेट के रूप में फतेहपुर मंडाव ब्लाक के बीडीओ देवकुमार चतुर्वेदी को चिह्नित किया गया है।