फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिदिवसीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन
नगर के बल्लीपुरा में त्रिदिवसीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव सम्मेलन में भजन प्रस्तुत करतीं मौजूद महि? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के बल्ली पुरा में त्रिदिवसीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें षष्टपीठ श्रीगोपाल मंदिर काशी से आए षष्टपीठ युवराज वीरेंद्र बाबा ने लोगों को आशीर्वचन प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में नई पीढ़ी के बालकों को संस्कारवान बनाने बड़ों का आदर करने एवं अपने पुष्टिमार्गीय सेवा की रीत व प्रणाली के बारे में बताएं उन्होंने कहा कि प्रभु प्रेम के भूखे हैं, ना कि वैभव के प्रभु को प्रेम से जो भी अर्पण किया जाए व स्वीकार करते हैं। उन्होंने प्रभु सेवा को सरल भाव प्रेम व भक्ति से करने के लिए वैष्णव जनों को प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि षष्टपीठ श्री गोपाल मंदिर काशी श्री विट्ठलनाथजी प्राकृतिक स्थल चुनार ,श्री महाप्रभुजी बैठक प्रयागराज में विराजमान प्रभु के दर्शन उत्सव के समय वैष्णव को अवश्य जाना चाहिए। इस अवसर पर श्री गिरिधर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुष्टिमार्गीय ज्ञान व संवर्धन ग्रंथों का भी स्टाल लगाकर पुस्तकों का लाभ वैष्णव जन को कराया गया। इस अवसर पर काशी से आए अतुल शाह, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अनु अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, राकेश गर्ग ,गिरिराज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें