फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में शामिल दो चोर सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्राें में हुई चोरियों के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को सफलता मिली। मऊ-बलिया जिले के संयुक्त टीम ने चोरियों में शामिल दो चाेरों को आला नकब के साथ गिरफ्तार किया। चोरों से सामान खरीदने वाले स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी बलिया में पकड़े गए हैं। पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी की लाखों की नकदी के साथ दो तमंचे और आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश मीणा के निर्देशन में बलिया और मऊ की संयुक्त टीम चोरियों का खुलासा करने के लिए लगाई गई। बलिया में बीते 15 सितंबर को दो चोरों सहित एक स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण और एक लाख 84 हजार रुपये बरामद किए गए। साथ ही दो तमंचा बरामद किया गया।
बताया कि चोरों ने बलिया, गाजीपुर जिले के साथ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में हुई तीन चोरियों के साथ ही थाना घोसी और रानीपुर में हुई चोरी की बात स्वीकार की। इनकी शिनाख्त गाजीपुर जिले के बृजभान उर्फ नसूड़ी बनवासी, राजकुमार बनवासी तथा स्वर्ण व्यवसायी रणजीत कुमार वर्मा के रूप में हुई। बताया कि बरामद सामान में अन्य जनपदों में चोरी गए सामान के साथ-साथ दोहरीघाट के धनौली रामपुर, फरसरा बुजुर्ग, चांदपुर धनौली के साथ घोसी के भांवनपुर में हुई चोरी का सामान शामिल है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि चोरी गए सामान की पूर्ण बरामदगी के संबंध में तीन टीमों का गठन कर सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बिहार प्रदेश के दो जनपदों की पुलिस तथा उत्तर प्रदेश के चार जनपदों की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है।
-
लगातार चोरियों पर लगाम लगाने के लिए गठित हुई संयुक्त टीम
दोहरीघाट के धनौली रामपुर, फरसरा बुजुर्ग, चांदपुर धनौली में चोरी के साथ ही आसपास के जनपदों बलिया-गाजीपुर में भी इसी तरीके से चोरी की घटनाएं हुईं। चोरियों की घटनाओं को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने मऊ-बलिया की संयुक्त टीमों का गठन करते खुलासा करने का निर्देश दिया था।
-
सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं
मऊ। आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा दृष्टि से लोगों से अपील की है कि अपने घरों, दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। इन चोरियों के खुलासे में पहली सफलता सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ही हुई है।
बताया गया जिन घरों में चोरियां हुईं थी एक घर को छोड़कर किसी भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया था। पुलिस ने अपील की है कि गांव तथा मुहल्ले में आने वाले बाहर के लोगों पर नजर बनाए रखें। उनके आईडी कार्ड की फोटो इत्यादि एवं उनका स्वयं का फोटो अवश्य खींचे। साथ ही बाहर से आए फेरी वालों से घर की जानकारी साझा ना करें। क्योकि जांच के दौरान यह देखने में आया है कि इस प्रकार के गैंग पहले रेकी करते हैं और सामान इत्यादि बेचने के बहाने महिलाओं के वार्तालाप को बहुत देर तक सुनते हैं। जिससे उन्हें पता चल जाता है कि किस घर में कौन कहां जाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें