फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने एक महिला से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने जब रुपये वापस मांगे तो ठगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की पुलिस को दंपती सहित तीन के विरुद्ध तहरीर को लेकर पुलिस ने उसे टरका दिया। महिला ने एसपी से गुहार लगाइ तो उनके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार, शहर कोतवाली के राजाराम का पूरा निवासी सुधा पत्नी अमित कुमार रावत से शाही कटरा स्थित मोहन सिंह के मकान में किराएदार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया निवासी राजेश सिंह और उसकी पत्नी कुसुम से 2019 में मुलाकात हुई। कुसुम के पूछने पर सुधा ने अपने को बेरोजगार बताया। जिस पर सुधा ने उसे अपने नजदीकी देवरिया जिले के बरहज निवासी छोटेलाल तिवारी के बारे में बताया जो लखनऊ सचिवालय में आते जाते हैं। कहा कि वह उनसे कहकर कोपागंज में नर्स के खाली पद पर उसकी नियुक्ति करा देगी। नौकरी की लालच में सुधा ने 17 अप्रैल 2019, 23 अप्रैल,14 मई और 12 जून 2019 को डेढ़ लाख रुपये कुसुम और राजेश को दे दिए। 10 जनवरी 2020 को सुधा के देवर अजीत ने अपने खाते से कुसुम के पीएनबी खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कई किश्तों में कुल साढ़े तीन लाख रुपये आरोपियों को मिल गया। रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने नौकरी नहीं दिलाई तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें