फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर प्रधान को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के सरवा के ग्राम प्रधान सुनील कुमार को गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने रंगदारी नहीं देने पर जाकर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ग्राम प्रधान सुनील कुमार वर्तमान समय में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कोइरियापार के मंडल अध्यक्ष हैं। आरोप है कि विगत 13 सितंबर को गांव का ही कैलाश सिंह प्रधान के घर जाकर रंगदारी मांगने लगा। प्रधान के मना करने पर दबंग ने प्रधानी की जांच, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए गाली देने लगा। आरोप है कि प्रधान के मना करने पर उनको और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। प्रधान ने पूरे प्रकरण का पुलिस को साक्ष्य के तौर पर आडियो क्लिप भी दिया है। प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि गांव के एक दबंग युवक पिछले कई माह से प्रधानी करने के एवज में उससे रंगदारी की मांग कर रहा था। रंगदारी न देने पर मुझे और परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी है। पीड़ित प्रधान की तहरीर पर सोमवार को पुलिस दबंग व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी। इस संबंध में एसओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें