फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दूसरे को टेंडर दिया तो परदहां ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परदहां ब्लॉक प्रमुख राजेश कुमार को टेंडर नहीं देने पर फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कोई और नहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख और हिस्ट्रीशीटर रमेश सिंह काका के बेटे सुधीर सिंह ने दी है। सुधीर दूसरे को टेंडर दे देने से नाराज था।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने आरोपी सुधीर सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दर्ज मुकदमे के अनुसार ब्लॉक प्रमुख राजेश कुमार पुत्र शंकर प्रसाद ने बताया कि मैं सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कुशमौर गांव का रहने वाला हूं। वर्तमान में जिले के सदर तहसील के परदहां ब्लाक के ब्लाक प्रमुख हूं। आरोप लगाया कि बीते 27 मार्च की सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर मोबाइल पर फोन आया और बोला मैं सुधीर सिंह कैथवली से बोल रहा हूं, यह बताओ टेंडर दूसरे का कैसे पड़ गया और इसके बाद गालीगलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने बताया कि धमकी देने वाले सुधीर सिंह का पिता रमेश सिंह काका परदहां का ही पूर्व ब्लाक प्रमुख रहने के साथ हिस्ट्रीशीटर भी है और बेटा सुधीर खुलेआम फोन पर धमकी देर रहा है। वहीं इस संबंध में सीओ सिटी अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि विवेचना की जा रही जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।




वर्तमान प्रमुख पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह के रह चुके चुके हैं खास



बढुआ गोदाम। ब्लॉक प्रमुख राजेश कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह काका का करीबी था। वर्ष 2015 में कुशमौर गांव की ग्राम प्रधान की सीट आरक्षित होने पर रमेश सिंह काका और अरविंद सिंह के सहयोग से राजेश कुमार चुनाव जीतकर ग्राम प्रधान बना था। वर्ष 2021 में परदहां ब्लाक प्रमुख की सीट आरक्षित होने पर रमेश सिंह काका ने अपने भरोसेमंद राजेश कुमार को प्रमुख पद के लिए नामांकन भरवाया और समर्थन देकर ब्लॉक प्रमुख बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें