फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ओटीपी पूछकर खाते से उड़ा दिए हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के जमीन काजीहसन मोहल्ला निवासी एक युवक ने ओटीपी पूछकर उसके खाते से हजारों रुपये निकाल लेने के आरोप में तहरीर दी है। पीड़ित दयाशंकर उर्फ पप्पू ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक मैकेनिक है़। शुक्रवार की दोपहर उसके मोबाइल पर किसी ने फोन किया। कहा कि आपके मोबाइल पर गलती से उसका ओटीपी नंबर चला गया है़। इसपर दयााशंकर ने ओटीपी उसने बता दी। कुछ ही देर बाद ही उसके खाते से नौ हजार पांच सौ रुपये निकल गए। धननिकासी का मेसेज आया तब उसे जालसाजी की जानकारी हुई। उसने बैंक से संपर्क करने के बाद शाम को थाने पर पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें