फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भैया की राजनीति करने वाले पहले कामकाज का हिसाब दें : शक्ति सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के बयान पर रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह ने नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर हमला बोला। कहा कि जिन लोगों को विरासत में जेल की सलाखें मिली हैं, वे विकास की बात करने से पहले अपने कामकाज का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि कि मऊ की जनता अब राजनीतिक रिश्तों और विरासत की सियासत को समझ चुकी है। आने वाले समय में इसका जवाब देगी। शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब नेताओं की राजनीतिक जमीन खिसकने लगती है, तब उन्हें कभी चाचा, कभी भाई तो कभी भैया की जरूरत पड़ने लगती है। अखिलेश यादव को भैया और ओमप्रकाश राजभर को चाचा कहने की राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आने दीजिए, अभी बहुत सारे लोग दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रिश्तों की दुहाई देने के बजाय नेताओं को विकास और जनहित के सवालों का जवाब देना चाहिए। भाजपा नेता शक्ति सिंह ने कहा कि जनता को पिछले 35 वर्षों के कार्यों का हिसाब मांगने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें