अमिला। स्थानीय नगर पंचायत में गोरखपुर वाराणसी फोरलेन से सटे अमिला दरगाह मोड़ एनएचएआई द्वारा नाला निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते वहां के दुकानदारों की समस्या बढ़ गई है। दुकानदार बांस और पटरा के चह का रास्ता बनाकर आवागमन करने को मजबूर हैं। गड्ढे में पानी भर जाने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। एनएचएआई द्वारा नाला निर्माण के लिए बीते मार्च महीने में लगभग 100 मीटर लंबा, दो मीटर चौड़ा और एक मीटर गहरा गड्ढा खोदा गया है। लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी नाला का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे सड़क किनारे स्थित दुकानदार सांंसत में हैं। दुकानदारों के सामने रोजी रोटी की समस्या बढ़ती जा रही है। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर अन्य काम में लग गए हैं। बारिश के कारण गड्ढे में लबालब पानी भरा है।रात के अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं देने से हादसे की आशंका बनी रहती है।