फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश की यह उपलब्धि पूरे जनपद का गौरव:विकायल भारती

विज्ञापन
कोपागंज में उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान, इंदारा के शिक्षक राज्य आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्म - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। बीआरसी कोपागंज पर बुधवार को सम्मान समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार सम्मान से नवाजे गए शिक्षक कमलेश कुमार को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कमलेश की उपलब्धि से जिला गौरवान्वित हुआ है। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट विकायल भारती ने कहा कि शिक्षक कमलेश की यह उपलब्धि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाने वाली उपलब्धि है, इससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि बीईओ जमानिया एवं प्रभारी बीएसए अशोक कुमार गौतम, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा मनोज कुमार तिवारी ने भी विचार रखे। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान के समस्त शैक्षिक स्टाफ एवं पूर्व में उस विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए सभी प्रधानाध्यापकों को सम्मान किया गया। संचालन अरविंद पांडेय ने किया। इस दौरान डॉक्टर संदीप राय, राजेश वर्मा राजेश यादव, कन्हैया लाल, संजय कुमार सुरेंद्र यादव संजय तिवारी प्रभु नाथ यादव वसीम अहमद, कुसुम कुमारी राय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें