फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के घर से लाखों का सामान ले गए चोर

विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के शमसाबाद गांव में मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव निवासी उपनिरीक्षक के घर से सोमवार की देर रात चोर लाखों का सामान समेट ले गए। घटना के समय परिजन घर में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह जगने पर उन्हें दो बंद कमरों का ताला टूटा दिखा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी राजेंद्र कुमार वाराणसी में उपनिरीक्षक हैं। घर पर उनका पुत्र सुनील यादव का परिवार रहता है। सोमवार की देर शाम भोजन करने के बाद परिजन अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात चोर छत से घर में घुसे चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखी15 हजार की नकदी और दो सूटकेसों में रखे सोने के हार, 10 सोने की चेन, 10 जोड़ी पायल सहित करीब 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो बंद दोनों कमरों के ताले टूटे देखे। कमरे में गए तो वहां सामान बिखरे हुए थे। चोरी की जानकारी मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार रानीपुर तथा मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें