स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमिला नवकापुरा गांव निवासी एवं अरुणाचल प्रदेश में सेना में तैनात विनोद कुमार सिंह के मकान में एक मार्च की रात में चोरों ने चोरी की।
ताले तोड़कर साठ हजार नकदी, सोने-चांदी के गहने एवं अन्य सामान उठा ले गए। घोसी कोतवाली पुलिस ने विनोद की तहरीर पर चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।