फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी समेत तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर राजभर बस्ती में शुक्रवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी सहित तीन लाख के आभूषण चुरा लिए। खानपुर निवासी रामवृक्ष राजभर और उसके परिजन प्रतिदिन की तरह शुुुक्रवार की रात खाना खाकर सो गए। देर रात चोर मकान के पिछले हिस्से से छत पर पहुंचे और सीढ़ी से घर के अंदर प्रवेश किया। घर के एक कमरे में रखे हुए चार बक्शे और एक सूटकेस उठा ले गए। जिसमें दस हजार नकद, दो सोने की माला, दो कान की बाली, एक पैजनी, 20 साड़ियों सहित समेत तीन लाख का सामान था।
विज्ञापन

खटपट की आवाज सुनकर रामवृक्ष की बहू किरन की आंख खुल गई। उसने दो लोगों को सामान लेकर सीढि़यों पर चढ़ते देखा। जब तक इसकी जानकारी परिजनों को देती चोर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में हुई दूसरी चोरी है। चोरियों से लोग सुरक्षा को लेकर सशंकित हो गए है। लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस संबंध में एसओ हरिशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन चल रही है। चोर जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें