फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मेरी भांजी को भगा ले गए, अब धर्म परिवर्तन कर करना चाहते हैं शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के जीवापार गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी के लापता होने के संबंध में दो लोगों को आरोपित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि आरोपी धर्म परिवर्तन कर उसकी बेटी से शादी करने को लेकर उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार जीवापार निवासी पीड़ित ने बताया कि उसकी भांजी उसके यहां रहकर पढ़ाई करती है। बीते 16 जुलाई से लापता है। पता चला कि थाना क्षेत्र के जीवापार बीबीपुर निवासी शाहिद पुत्र अबुल हसन उर्फ मुन्ना अपने परिजनों के सह पर उसे भगा ले गया है। अब किशोरी का धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करने की कोशिश में है।
विज्ञापन

पीड़ित ने सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में शिकायत की। एसपी के निर्देश पर मधुबन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें