घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने जान की सुरक्षा को लेकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम खैरामुहम्मदपुर चौकी मझवारा थाना घोसी के विपिन कुमार राय ने बताया कि रविवार की देर रात अपने खेत में इंजन से पानी चला रहा था। उसी बीच गांव निवासी सुमित राय उर्फ डिम्पू राय मेरे खेत पर आकर गाली देकर जान से मारने की धमकी देने लगा। कहा कि तुम्हारे पिता की हत्या मेरे पिता ने की थी, आजतक क्या हुआ अब मैं तुम्हारी हत्या करूंगा और मेरा कुछ नहीं बिगडे़गा। तुम्हारे भाई को लगभग 12 वर्ष पहल मारने के लिए प्रयास किया था। तुम लोग एफआईआर दर्ज कराई, मेरा कुछ नहीं बिगड़ा। पीड़ित ने बताया कि हम दो भाई डरे हैं।