रानीपुर। मुबंई से लौटे 45 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद रानीपुर ब्लाक के चितबिसाव गांव को हॉटस्पाट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों ने डोर टू डोर पहुंच कर777 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। हालांकि सभी लोग सामान्य मिले। सीएचसी केंद्र प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में पांच टीम हॉटस्पाट चितबिसाव पहुंची। टीम ने सुबह से लेकर शाम तक 126 घरों का सर्वे करते हुए 777 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर थर्मल स्क्रीनिंग भी किया। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किए मरीज के 17 परिजनों का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। गांव के चारों मुख्य मार्गो पर पुलिसकर्मियों तथा पीएससी के जवान तैनात रहे। प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सर्वे करते हुए 777 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान केवल एक 80 वर्षीय महिला का तापमान ज्यादा मिला। उधर, बीडीओ हरिवंश प्रसाद ने बताया कि हॉटस्पाट क्षेत्र में 42 लोगों के पास किसी तरह की पात्रता नहीं है। इन्हें चिहिन्त करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे उन्हें प्रशासन की तरफ से खाद्यान सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। वहीं बताया कि हॉटस्पाट में सब्जी तथा जरुरी सामानों को लोगों तक पहुंचाने के लिए तीन ठेेलों को चिहिन्त किया जाएगा। जिससे यह लोगों के घर घर पहुंचकर उन्हें जरुरत की सब्जी उपलब्ध करा सके।