मधुबन। लाकडाउन के चलते देश के विभिन्न प्रांतों में फंसे लोगों के आने का क्रम जारी है। सूरत से आए छह लोगों को कस्बा स्थित सुभागी देवी इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से थर्मल स्क्रीनिंग कर उनके घर भेज दिया गया। सूरत रह रहे बृजेश यादव निवासी जुडनपुर, कमलेश मौर्य निवासी सूरजपुर, प्रदीप मौर्य बेला कसैला, प्रदीप यादव निवासी परसिया देवार, मुरारी यादव निवासी रामपुर एवं अमित यादव निवासी जुडनपुर जैसे ही मधुबन पहुंचने की सूचना प्रशासन को मिलते ही सभी को क्वारंटीन कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ.राजीव कुमार पांडेय, डॉ.शिवानंद, डॉ.एनके गौतम की टीम सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर घर भेज दिया गया।