फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काझा गांव में 265 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के काझा गाँव मे थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ विभाग की टीम। - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर। वाराणसी में काझा गांव निवासी सिपाही के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय वाली दो टीमों ने 265 लोगों की स्क्रीनिंग की। 48 घंटे में टीम ने अब तक 662 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की है। वहीं चिरैयाकोट में 11 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। काझा गांव निवासी युवक जो कि वाराणसी जिले के सिगरा थाने में आरक्षी है। उसके कोरोना पॉजीटिव निकलने के बाद उसके परिवार के 19 सदस्यों को क्वारंटीन कर गांव के प्रत्येक ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। दूसरे दिन सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में दो टीमों ने गांव के 265 ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जबकि पहले दिन टीम ने 397 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की थी। चिकित्सकों ने इस दौरान ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव तथा उसके लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए घर में रहने की अपील की। स्क्रीनिंग करने वालों में डॉ. अशोक भारती, मंगल सेन, राम सहाय, फैजुलहसन, हरीशचंद्र, संगीता मौजूद रही। वहीं डॉ. सौरभ सिंह, मनीष सिंह द्वारा चिरैयाकोट कस्बे के भीखमपुर गांव में 11 ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें