फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों को मिली थर्मल स्क्रीनिंग मशीनें

विज्ञापन
नगर पालिका में सभासदों को थर्मल स्क्रीनिंग मशीन प्रदान करते सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ग्राम पंचायत स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक निगरानी समिति गठित की है। निकायों में गठित निगरानी समिति का अध्यक्ष वार्ड सभासदों को बनाते हुए उन्हें अब थर्मल स्क्रीनिंग मुहैया कराया जा रहा है। जिससे वो अपने मुहल्लों में बाहरी लोगों के निगरानी रखने के साथ उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर सके। निगरानी समिति द्वारा वार्ड में आने वाले बाहरी लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित करना तथा उन्हें होम क्वारंटीन होने के लिए प्रेरित करना है। अगर कोई व्यक्ति इसे नहीं मानता है या बीमार मिलता है तो समिति स्वास्थ्य, पुलिस, प्रशासन के साथ नगर पालिका के अधिकारियों को इसकी सूचना देगी। निगरानी समिति में अध्यक्ष वार्ड सभासद तथा सदस्यों के रूप में वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गृहकर वसूल करने वाले कर्मचारी, पर्यवेक्षक सहित दस लोगों को शामिल किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि वार्डो में निगरानी समिति के अध्यक्ष को निगरानी के साथ बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए मशीनें उपलब्ध कराई जा रही है। सभी वार्ड सभासदों को थर्मल स्क्रीनिंग मशीन उपलब्ध करा दी गई है। जिससे वो अपने मुहल्लों में बाहर से आने वाले लोगों की जांच कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें