फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कराई जा रही थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट के अंतर्गत उपकेंद्र सियरही ,नई बाजार सहित उपकेंद्रों पर कोविड 19 कार्यक्रम के तहत आशाओं ने घर घर सर्वे किया। टीमों ने थर्मल स्केनिंग कर स्वास्थ परीक्षण शुरू कर दिया। इस बारे में बीसीपीएम सुरेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए 49 टीमें लगाई गईं हैं। प्रत्येक टीम में दो दो आशा के साथ एक सुपरवाइजर लगाए गए हैं। टीम सभी नागरिकों का सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिनको बुखार खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो रही है या जिन्हें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, उनकी थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में कोरोना पाजीटिव मिले हैं ,वहां सतर्कता बरती जा रही है। पुरमौती ,जमीरा, चौराडीह, कोल्हुआ खास में विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं। पर्यवेक्षक के रूप में बीरेंद्र राय, सुरेन्द्र नाथ यादव, सचिन श्रीवास्तव, आशा किरण देवी, सरोज यादव, किरन राय, मीरा देवी, अरविंद राय, लाल प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें