फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक जमीन पर कब्जे की अधिक शिकायतें रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/घोसी। सभी तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने समस्याएं सुनी और उनका निपटारा किया। इस दौरान सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें अधिक रहीं। घोसी तहसील में डीएम अरुण कुमार एवं एसपी सुशील घुले ने शिकायतें सुनीं। 128 शिकायती पत्रों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने शिकायतों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया। अहमद पुर असना निवासी विद्यासागर ने शिकायती पत्र सौंप कर आरोप लगाया कि गांव के यासीन जफर, जकिया और मुनीर 1947 में बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए। उनके गाटा संख्या 78 आदि भूमि पर उनके पट्टीदारों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगा कर जमीन अपने नाम करा लिया है। नगर से सटे धरौली गांव के प्रधान बालचंद्र ने सफाई कर्मी के नहीं आने की शिकायत की। गोंठा गांव के प्रधान रामजन्म गुप्ता ने खड़ंजा के निर्माण में गांव के ही कुछ दबंग महिलाओं को आगे कर अवरोध उत्पन्न करने का आरोप लगया। चमरई निवासी पप्पू ने शिकायत किया कि गांव के नाली खड़ंजा मार्ग पर गांव के कुछ लोग अवैध कब्जा कर शौचालय का निर्माण करा रहे हैं। मानिकपुर असना निवासी प्रदीप ने शिकायत किया कि गांव की 12 गाटों पर अवैध कब्जा करने की शिकायत किया। बरकोला निवासिनी विफईया ने गांव के पोखरी, बंजर, चकमार्ग, खाद गढ्ढों पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा की शिकायत की। मुहम्मदाबाद गोहना : संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिए। कुल 85 प्रार्थना पत्र दिए गए जिसमें से तीन का निपटारा किया गया। मंडलायुक्त ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने तालाब, पोखरा, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की जांच कर कब्जा हटाया जाने का उप जिला अधिकारी को निर्देश दिया। मधुबन : तहसील में एडीएम बीपी सिंह ने 88 में से चार मामले निपटाए। सदर तहसील में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में शिकायतें निपटाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें