फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो भाइयों में हो रहा था विवाद, समझाने गए पिता को बड़े बेटे ने मारा चाकू, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ-सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बड़की बारी गांव में शनिवार की दोपहर दो भाइयों के बीच बहस में समझाने गए पिता पर बड़े बेटे ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू से गंभीर रूप से घायल पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक ने दो दिन पहले ही अपनी बहन की शादी में शामिल एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया था। दो दिन पहले जिस घर में खुशी का माहौल था, वहां अचानक घटी इस घटना से मातम पसर गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बड़की बारी गांव निवासी जीता यादव (65) के रूप में हुई। शनिवार की दोपहर मृतक के छोटे बेटे रामप्रवेश और बड़े बेटे अखिलेश में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दो भाईयों के बीच विवाद की जानकारी होने पर उसके पिता जीता दोनों को समझाने गए। उसी समय जीता का बड़ा बेटा अखिलेश ने चाकू से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक चाकू के वार से जीता गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। गांव में वृद्ध की हत्या की सूचना मिलने पर दोहरीघाट एसओ कल्पना मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक की पत्नी सोमारी देवी, पुत्री आशा, साधना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

दो दिन पहले बेटी का किया था कन्यादान
सूरजपुर। मृतक अपनी बेटी साधना का विवाह दो दिन पहले किया था। जहां बीते शुक्रवार को उसकी बेटी की विदाई थी। घर में इस वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर हर्ष का माहौल था। इस बीच मानसिक रूप से बीमार अखिलेश ने बारात में शामिल होने आए एक व्यक्ति पर भी हमला कर दिया था। लेकिन उसकी मानसिक स्थिति को जानने के चलते बात रफा दफा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मृतक की पत्नी सोमारी देवी की तहरीर पर उसके बड़े बेटे के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
कल्पना मिश्रा, एसओ दोहरीघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें