फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कनेक्शन है एक, जबकि विभाग भेज रहा दो बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अमिला बसावनपुर निवासी एक मकानमालिक के नाम तीन बिजली कनेक्शन की बिल आने का मामला उजागर हुआ है। जबकि मकानमालिक ने अपने नाम एक ही बिजली कनेक्शन लिया है। विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी है। परेशान विद्युत उपभाेक्ता ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। विद्युत वितरण उपखंड चतुर्थ अमिला के अंतर्गत अमिला बसावनपुर निवासी चंद्ररोशन चौहान पुत्र श्रीकृष्ण चौहान ने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत में लिखा है हैमकान में अपने नाम एक विद्युत कनेक्शन संख्या 04590664000 लिया। बावजूद विभागीय लापरवाही के चलते दो और कनेक्शन संख्या 05553124000 व 0855315000 का बिल मेरे नाम और आ रहा है। कनेक्शन का बिल हर माह जमा किया जा रहा है। आला अधिकारी बिजली बिल जमा करने का दबाब बना रहे हैं। शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें