फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मुक्ति के नहीं हो रहे उपाय

विज्ञापन
नगर के सदर चौक पर आए दिन ई रिक्शा चालकों के कारण लगता है जाम।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर में लग रहा जाम लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी नगर पालिका जाम पर अंकुश के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। हालांकि इसके लिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। अगर ऐसा होता है तो लोगों को जाम मुक्ति का रास्ता मिल सकता है। साढ़े तीन लाख की आबादी वाले नगर क्षेत्र में आजमगढ़ मोड़ के पास बाजार, सदर चौक, भीटी बाजार, गाजीपुर तिराहा बाजार, मिर्जाहादीपुरा बाजार शामिल है। किसी बाजार में पार्किग की व्यवस्था नहीं है। सोमवार को नवरात्र के पहले दिन तो लोग जाम से जूझे थे दूसरे दिन मंगलवार को भी उन्हें इससे दो चार होना पड़ा। सुबह से देर शाम तक यह स्थिति बनी रही। पार्किंग न होने से आजमगढ़ मोड़ से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक सड़क किनारे दो और चार पहिया गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। मिनटों का सफर घंटों में तय करने को स्थानीय लोग मजबूर रहे। बाजार में आड़े तिरछे खड़े वाहन तो समस्या पैदा की लेकिन मंदिरों के पास भी यही स्थिति देखी गई। अगर लोग जागरूक रहते तो अपने वाहनों को किनारे तरीके से खड़ा कर सकते थे। लेकिन खरीदारी और दर्शन-पूजन की आपाधापी में जाम लगता रहा। यह स्थिति त्योहार की ही नहीं है बल्कि आए दिन की है। सबसे विकट स्थिति बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग के पास की है। उधर, जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पालिका के जिम्मेदार भी अपनी भूमिका का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। बैठकों में कितनी बार कार्ययोजना बनी लेकिन अमल नहीं हो सका। मामला नोटिस तक ही सिमट कर रह जा रहा है और नागरिक जाम से जूझ रहे हैं। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर में जाम की समस्या को लेकर ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा चालकों के साथ बैठक की गई। उन्हें सवारी बैठा कर तुरंत रवाना होने को कहा गया। लेकिन इस पर अमल नहीं हो रहा। लिहाजा कार्रवाई शुरू की जाएगी। पटरी पर अस्थायी अतिक्रमण को लेकर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा और उन्हें नोटिस दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें