फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरा मंडियों में रह रही गहमागहमी, तैयारी तेज

विज्ञापन
नगर के मिर्जाहादीपुरा में बकरीद पर्व के लिए बकरों की सजी मंडी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बकरीद रविवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर जहां बकरा बाजार में जानवरों की खरीदारी में तेजी आ गई है तो वहीं ईदगाहों, मस्जिदों में साफ सफाई का काम भी शुरू हो गया है। घरों में भी महिलाएं त्योहार की तैयारियों में जुट गई हैें। बकरीद पर्व में चंद दिन शेष हैं, लेकिन तैयारियां जोरों पर चल रही है। पर्व के मद्देनजर नगर के मिर्जाहादीपुर सहित मधुबन, घोसी, कोपागंज, अदरी सहित विभिन्न बाजारों में लगी मंडियों में सैकड़ों बकरे पहुंच गए हैं। देर शाम तक खरीद फरोख्त चलती रही। इसके अलावा बाजारों में सेवइयां सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों खरीद होने से बाजारों में गहमागहमी रही। बाजार में त्योहार को लेकर कपड़े, जूते-चप्पल, साज-सज्जा व सेवईं की दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। वहीं कपड़े की दुकानों पर सलवार सूट, जिंस, टी-शर्ट, शेरवानी, पठानी शूट की खरीदारी करते देखे गए। इंदारा : क्षेत्र के अदरी, करीमाबाद, शाहपुर, खालिसपुर सहित विभिन्न इलाकों में त्योहार की तैयारियां जोरों पर है। अदरी में बकरा मंडी सज गई है। घरों में बकरों के खरीद कर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ईदगाह तथा मस्जिदों में साफ-सफाई व रंगाई-पुताई हो चुकी है और नमाज की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें