फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास अधूरा छोड़ देने से हादसों का बनी रहती है आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। नगर से मुहम्म्दाबाद गोहना मार्ग से गुजर रही फोरलेन सड़क पर बने अंडरपास पुल के नीचे की सड़क के अधूरी रहने से इसमें बरसात का पानी इकट्ठा हो गया है। इसके चलते घोसी मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग से आने जाने वालों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। फोरलेन अंडर पास के दोनों तरफ फोरलेन के ऊपर पहुंचने के लिए पहुंच मार्ग अधूरा रहने से दुर्घटना होने का भय बराबर बना रहता है। लोगों ने मांग किया है कि अंडरपास के नीचे की सड़क को जल्द ठीक कराया जाय। घोसी नगर से नदवासराय होते हुए मोहम्दाबाद गोहाना के साथ अजमतगढ़ जाने के लिए बने मार्ग पर मिर्जा जमालपुर के पास से फोरलेन गुजर रही है। घोसी नदवासराय मार्ग के ऊपर से गुजर रही फोरलेन के नीचे अंडर पास बनाया गया है। अंडर पास के दोनों किनारों पर फोरलेन पर जाने के लिए पहुंच मार्ग का निर्माण हुआ है। इसको लेकर नगर के समाजसेवी बीके यादव, झिनाऊ भाई, संजय सिंह परमार एवं बलुआपोखरा के मनोज चौहान ने बताया कि अंडरपास के नीचे की सड़क खराब होने और पानी भरने से बहुत परेशानी हो रही है। दुर्घटना का भय बना रहता है।मांग किया कि जल्द से जल्द ठीक किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें