फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बसों की कमाई पर लगा ब्रेक, पांच माह से 30 फीसदी हो रही है कम बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर अब भी परिवहन निगम पर पड़ता दिख रहा है। हालात यह है कि स्थिति सामान्य होने के बावजूद मऊ डिपो से गुजरने वाली दस रोडवेज बसों में यात्रियों का टोटा बना हुआ है। हालात यह है कि इन बसों में 70 फीसदी से कम बुकिंग मिल रही है। इसके पीछे आनलाइन टिकट की बुकिंग न होना भी है। मऊ डिपो से प्रतिदिन दस रोडवेज की एसी बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होती है। इसमें मऊ डिपो की एक बस, लखनऊ डिपो की चार बसें, बलिया डिपो की एक, आजमगढ़ डिपो की एक, काशी डिपो की दो बसों तथा साहिबाबाद डिपो की एक बस शामिल है। इसमें सुबह 7.30 बजे मऊ डिपो से रात 10.35 बजे तक इन बसों का संचालन होता रहता है। इन बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को आफलाइन के साथ आनलाइन टिकट की सुविधा उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी द्वारा आनलाइन बुकिंग का कार्य किया जाता है, लेकिन कांट्रैक्ट खत्म होने के चलते आनलाइन अपना साफ्टवेयर भी बंद कर दिया है। इस बाबत प्रभारी एआरएम महेशचंद्र श्रीवास्वत ने बताया कि बुकिंग प्रभावित हो रही है, वर्तमान में एसी बसों में 20 फीसदी बुकिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें