फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने गए अधिवक्ता के घर आठ लाख से अधिक की चोरी

विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिया ग्रीन स्ट्रीट मोहल्ला स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा साम? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ग्रीन स्ट्रीट इमिलिया मुहल्ले में बुधवार की देर रात चोरों ने अधिवक्ता के घर को निशाना बनाया। दरवाजे की कुंडी तोड़कर नगदी तथा आभूषण सहित कुल आठ लाख से अधिक की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी बृहस्पतिवार की दोपहर हुई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। जबकि पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। इमिलिया मुहल्ला निवासी अधिवक्ता हेंमंत कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ 18 अप्रैल को भतीजे के विवाह में शामिल होने जौनपुर गये थे। चोरों ने घर का ताला बंद देख बुधवार की रात धावा बोला और कुंडी तोड़कर घर में दाखिल हुए। चोरों ने आलमारी को तोड़कर 1.55 लाख नगदी, सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए। बृहस्पतिवार को घर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें