स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम शमशाबाद स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड के गोदाम से बीती रात चोरों ने कमरे में रखा कम्प्यूटर, इनवर्टर, बैटरी, प्रिंटर, स्कैनर आदि उपकरण समेत नैनो डीएपी छह पेटी चुरा ले गए। समिति के सचिव बेचन यादव जब समिति पर पहुंचे तो देखा कि जंगले की सरिया टूटी हुई है एवं सभी सामान गायब हैं। इसकी सूचना तत्काल अपने विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। समिति के सचिव बेचन यादव ने चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर दी है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की जांच पड़ताल में जुटी रही। संवाद