फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने गुमटी का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस बूथ के सामने से चोरों ने शुक्रवार की रात को गुमती का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी शनिवार को दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए तहरीर दी। सौंपी तहरीर में सोनू पुत्र पातीराम ने बताया कि वह पुलिस बूथ के सामने गुमटी में सब्जी की दुकान के साथ दूसरे घरेलू सामान बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार की रात चोरों ने उसका दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा एक हजार रुपये तथा हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और दुकान के अंदर रखा सामान बिखरा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें