फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही किशोरी को एक कमरे में बंद भाग गए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर जा रही एक 16 वर्षीया किशोरी को तीन युवकों ने एक टेंट की दुकान में बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसा करते देख लिया तो युवक किशोरी को एक कमरे में बंद कर भाग गए। लगभग चार घंटे बाद में टेंट संचालक और किशोरी के परिजनों के आने के बाद बंद कमरे से किशोरी को निकाला गया। इस मामले में किशोरी के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी16 वर्षीया किशोरी घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग पढ़ने प्रतिदिन सुबह आती थी।रविवार की सुबह घर से जैसे ही कोचिंग सेंटर के लिए निकली तो तीन युवक मिल गए और एक टेंट के दुकान में लेकर चले गए। इसकी जानकारी आस पास के लोगों को हो गई । इसके बाद तीनों युवक किशोरी को कमरे में ही बंद करके भाग गए। जिसके चलते चार घंटे तक किशोरी कमरे में बंद रही और बाहर भीड़ जुटी रही। काफी देर बाद किशोरी के परिजनों एवं टेंट के संचालक के आने के बाद कमरे को खोला गया। तब रोती हुई किशोरी घर गई। इस संबंध में किसी के विरुद्ध कोई कार्यवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें