फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर की अफवाह पर युवक पर भीड़ ने किया हमला

विज्ञापन
करहा बाजार स्थित पुलिस बूथ में युवक को मारने के लिए जुटी सैकड़ों की भीड़।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर तमाम अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इसी अफवाह के चलते मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार में बड़ी घटना होने से बच गई। बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस द्वारा लाए गए युवकों को सैकड़ों की भीड़ ने घेर लिया। पुलिस कर्मियों ने साहस का परिचय दिया और सूझबूझ से युवक की जान बच गई। बाद में बच्चा चोरी की घटना कोरी अफवाह निकली। रानीपुर थाना क्षेत्र के दरौरा गांव निवासी एक युवक बाइक से अपने गांव के दो छोटे बच्चों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर घुमाने ले गया था। उसने दारू पी रखी थी और बच्चों को जबरदस्ती बिस्कुट खिला रहा था। युवक द्वारा अनाप-शनाप बोलने और तेजी से बाइक चलाने के बीच छोटे बच्चों को साथ देख कुछ लोगों ने बच्चा चोर कह कर शोर मचा दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तो करहा में पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर गए और युवक को बूथ पर लाए। इस बीच पास के ही एक कॉलेज में छुट्टी के बाद छात्र अपने घर जा रहे थे लेकिन पुलिस बूथ में बंद युवक को बच्चा चोर की अफवाह सुनकर उसे मारने पीटने को लेकर शोर मचाने लगे। इस बीच सैकड़ों की भीड़ वहां जमा हो गई। हर कोई पुलिस बूथ में बंद युवक को मारना चाहता था। पुलिसकर्मियों ने साहस और धैर्य का परिचय दिया। बाद में युवक की असलियत पता चलने पर परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें