मधुबन । थाना क्षेत्र के भठिया गांव में सोमवार की शाम एक युवक घर से टहलने निकला। बरसात होने पर युवक दौड़कर घर पहुंचा। इस दौरान उसके सीने में दर्द हुई। परिवार के सदस्य उसे बिस्तर पर लिटाए, इसके बाद युवक की मौत हो गई। इस अनहोनी से युवक के परिवारीजन के साथ गांव के लोग शोकाकुल है। मृत युवक अच्युत पांडेय 19 पुत्र मनोज पांडेय पढाई करता था। उसके पिता आईबी में तैनात है। युवक गांव पर अपने दादा सेवानिवृत्त अध्यापक अनिरूद्ध पांडेय के साथ रहता था। बताया जाता है कि सोमवार साम अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर टहलने गया था । उसी दौरान अचानक बारिश आ गई जिसको देख सभी दोस्त घर के तरफ भागें, युवक भी घर की तरफ भागा। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह रुक गया। इसके बाद वह सीना दबाकर किसी तरह से घर पहुंचा। युवक ने सीने में दर्द की शिकायत किया। इस पर परिवार के सदस्य उसे बिस्तर पर लिटा दिए। लेकिन युवक की हालत बिगड़ती गई। इस पर परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय मौजूद एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया । युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल था। युवक की मौत से गांव के लोग भी शोकाकुल थे।