फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने महिला को मारा चाकू, गंभीर

विज्ञापन
घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर में युवक द्वारा चाकू मारने के बाद घायल महिला।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मधुबन मोड़ के पास शनिवार की दोपहर एक सनकी युवक ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवालीआई। आरोपी महिला की पहचान का है। गोधना निवासी रेशमा यादव 35 पत्नी स्व. वीरेंद्र घोसी में एक मिष्ठान की दुकान पर काम करती है। रोजाना की भांति वह काम करने के बाद अपने घर जाने के लिए मधुबन मोड़ के तरफ जा रही थी। इसी बीच उसके यहां ऑटो चलाने का काम करने वाला युवक वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। महिला कुछ समझ पाती जब तक युवक ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ नागेश उपाध्याय ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर महिला पर आरोपी युवक ने हमला किया है। वह महिला के यहां ऑटो चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें