फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने सरयू नदी में लगाई छलांग, बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के दोहरीघाट पुल से बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक ने पत्नी से अनबन के बाद सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने मछुआरों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। उसकी पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास निवासी बृजेेश गोड़ 30 के रूप में हुई। बृजेश की ससुराल दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा में है। वह बृहस्पतिवार को अपने ससुुराल आया हुआ था, जहां उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह वापस घर जाने के लिए ऑटो से निकला। सरयू पूल के बीचो बीच पहुंचा था कि अचानक ऑटो रुकवाया। चालक कुद समझता इससे पहले ही वह पुल की रेलिंग पर चढ़ा और नदी में छलांग लगा दी। उधर से गुजर रहे लोग सकते में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने लोगों की मदद से डूब रहे युवक को बाहर निकाला। युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। एसओ दोहरीघाट मनोज सिंह ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र का युवक पुल से नदी में कूदा था। पुलिस की सर्तकता से युवक को नदी से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें