फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी 28 वर्षीय युवक ने रविवार की दोपहर कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना के समय परिजन घर से बाहर गए हुुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। नई बाजार निवासी गुड्डू सोनकर पेशे से चालक है। रविवार की दोपहर उसकी पत्नी शीला किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। वापस घर लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। कई बार गुड्डू को आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जब उसने खिड़की से अंदर देखा तो लोहे के हुक पर मफरल के फंदे पर पति लटका दिखा। शोर सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद ही एसओ मनोज सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गुड्डू का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। वह चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। एसओ ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की इसकी ठोस वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें