फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरी बकरी को बचाने के चक्कर में युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोझी बाजार। घोसी कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के खिजिरपुर गांव निवासी एक युवक गांव के बाहर सीवान में बकरी चरा रहा था। इसी बीच बकरी एक कूएं में गिर गई। उसे बंचाने के चक्कर में युवक तेजी से कुएं के पास पहुंचा और फिसल कर कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। जबकि लोगों ने बकरी को जिंदा निकाल लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खिजिरपुर गांव निवासी राहुल कुमार (19) पुत्र चंद्रकेश रविवार को पूर्वांह्न 11 बजे के करीब सिवान में बकरी चरा रहा था। इसी बीच बकरी कुएं में गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में राहुल तेजी से दौड़कर कुएं की जर्जर दीवाल तक पहुंचा और फिसल कर कुंए में गिर गया। वहीं कुछ दूरी पर मौजूद लोग दौड़कर कुएं के पास पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कुएं में डूबे युवक को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता चंद्रकेश ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें