फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण का काम अधूरा, लापरवाह आशाओं पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया। समीक्षा के दौरान बड़राव, दोहरीघाट, मऊ शहर एवं रतनपुरा विकासखंड के कई पैरामीटर में शत प्रतिशत कार्य पूरा नहीं होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाह आशाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त स्वास्थ्य अधीक्षकों को अभियान के दौरान किसी अन्य विभाग के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल समस्याओं का निदान करने को कहा। जिलाधिकारी ने अगली बैठक में खराब प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाइयों की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य ,जन शिक्षा एवं जन पोषण पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड बड़राव एवं कोपागंज में अभी तक शत प्रतिशत फैमिली मेंबर द्वारा शौचालयों का प्रयोग न करने पर उन्होंने संबंधित विकास खंडों के एडीओ पंचायत को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मोहम्दाबाद गोहना में बच्चों को जागरूक करने में 87 प्रतिशत प्रगति होने पर उन्होंने लापरवाह एवं खराब प्रदर्शन वाले खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यों में सुधार लाने अथवा कड़ी कार्रवाई हेतु तैयार रहने को कहा। जिला कृषि अधिकारी को कृषकों के साथ बैठक कर अभियान से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों को समस्त विकास खंडों में 20 जुलाई तक पूरा करने को कहा। बैठक के दौरान सीडीओ प्रशांत नागर और संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ही विकास खंडों से समस्त खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, स्वास्थ्य अधीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अभियान से जुड़े अन्य कर्मचारी भी जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़े थे।
शुद्धपेय जल नहीं मिलने पर एडीओ को फटकार
पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान विकासखंड बड़राव में 45 प्रतिशत, कोपागंज में 20 फीसदी एवं रतनपुरा में अभी भी 20 फीसदी लोगों द्वारा शुद्ध पेयजल का प्रयोग न होने पर उन्होंने संबंधित एडीओ पंचायत को फटकार लगाई और कम से कम एक ग्राम पंचायत में रैंडमली स्वयं जांच कर मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लेने के निर्देश दिए। सभी अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्र में जलजमाव वाले क्षेत्रों में एंटी लारवा का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें