दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के क्षेत्र खैरा दुबारी गांव निवासी महिला रविवार की देर रात फंदे से झूल गई। सोमवार की सुबह परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार दुबारी खैरा निवासी गीता चौहान (35) पत्नी मुन्ना चौहान में रविवार की देर शाम भोजन के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों सोने चले गए। गीता अपने कमरे में सोने चली गई तो वहीं उसका पति मुन्ना घर से बाहर सोने चला गया। सोमवार को सुबह भोर में पति मुन्ना जगा तो देखा कि उसकी पत्नी का शरीर पंखे के हुक में रस्सी के फंदे पर लटका हुआ है।
परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।