फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Mon, 14 Mar 2016 11:33 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
घोसी तहसील में तहसील दिवस के दौरान फरियादियों की समस्या सुनते डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी शिवहरि मीणा।
विज्ञापन
तहसील में सोमवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां फरियाद लेकर पहुंचे सराफा व्यवसायी कमलेश वर्मा की हत्या के गवाह दीपक राय निवासी बसारथपुर ने डीएम-एसपी से स्वयं के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन



बताया कि 24 मार्च 15 को सराफा व्यवसायी की हत्या की गई। मामले में आरोपित गंगा राय, मोनूराय, राकेश मिश्रा, नीरज मोबाइल पर गवाही न देने की धमकी दे रहे हैं। गवाही देने पर कमलेश जैसा ही हाल उसका भी करने की धमकी दे रहे हैं। इसपर अधिकारियों ने घोसी कोतवाल को मामले में जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। 


इससे पहले जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों से कहा कि  तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का हर हाल में समय से मौके पर जाकर निस्तारण करें। देरी होने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्घ  कार्रवाई की जाएगी।  कहा कि जिन विभागों के पास पुराने शिकायती पत्र लंबित हैं, उसे तुरंत निस्तारित कर संबंधित बिभाग को दे दें। तहसील प्रांगण में कृषि विभाग द्वारा कृषि प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन



किसानों को उन्नतशील कृषि की जानकारी दी गई। ग्राम कसारा की अंजली चौहान पुत्री सुभाष ने अपने पति रामप्रताप व इसके परिवार जनों पर आरोप लगाया की पति विदेश जाने के नाम पर धन मांगते है। प्रताड़ित करते हैं।


इस पर दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र पर नोटिस देने को कहा। बनियापर के हरिंदर यादव ने गांव के नन्हकू और इनके परिवारजनों द्वारा रास्ता बंद करने की शिकायत की। मदीना के रामसोच ने शिकायत की कि गांव के दबंग डीह स्थान पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। बड़राव के संतोष पुत्र धर्मू ने शिकायत किया कि गांव के  भीटा और पोखरी पर तुलसी, अमीचंद, लालचंद और रामसोच अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तुरन्त कार्यवाही का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें