फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल है दो जिलों को जोड़ने वाली पवनी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। दो जिलों को जोड़ने वाला क्षेत्र का तीन किमी लंबा पवनी मार्ग विभागीय उदासीनता से गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से हर मीटर पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। हालत यह है कि सड़क पर वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो जा रहा है। बरसात के बाद नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा कस्बे मेें लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब दो दशक पूर्व सीमावर्ती बलिया जिले के इंद्रजीतपुर गांव बार्डर को मऊ से जोड़ने के लिए पवनी तक तीन किमी लंबे सड़क का निर्माण कराया गया था। इससड़क से वृदावन, पवनी, खैरा, मलेरीकोट तथा बलिया जिले के बरौली, चिउटापुर, रामपुर, असरिया सहित 20 गांवों का आवागमन सुगम हो गया था। लेकिन इस बीच सड़क का रख रखाव सही ढंग से न होने से वर्तमान में सड़क जगह-जगह टूट गई है। हल्की बरसात होने पर लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह पर एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे बन चुके है। जिससे आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल होते रहते है। लोगों का कहना है कि सड़क खराब रहने से क्षेत्र की विकास गति धीमी हो गई है। कई बार समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें