दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही कमी से नगर सहित तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। नदी के जलस्तर में हो रही कमी से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है। गौरी शंकर घाट पर नदी का जलस्तर शनिवार को 69.10 मीटर रहा। जबकि शुक्रवार को नदी का जलस्तर 69.15 मीटर रहा। 24 घंटे में सरयू नदी का जलस्तर पांच सेमी घटा। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 80 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।