फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 10 सेंटीमीटर घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 10 सेंटीमीटर घटने से नगर सहित तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। नदी के घटने के बावजूद अभी भी खतरा बना है। नदी अभी भी खाकी बाबा की कुटी से लेकर शमशान घाट तक बैक रोलिंग कर रही है। जिससे खतरा बरकरार है, नगर की ऐतिहासिक धरोहर मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, डीह बाबा का मंदिर, हनुमान मंदिर पर खतरा बरकरार है। तटवर्ती इलाके के लोग नदी के कभी भी बढ़ जाने की आशंका से सशंकित है। गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर बुधवार को 69.50 मीटर था। जबकि मंगलवार को नदी का जलस्तर 69.60 मीटर था। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें