फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फतेहपुर ताल नरजा में बृहस्पतिवार की रात दो बच्चों वाली प्रेमिका से घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस को सौप दिया। प्रेमी को बचाने आये दो युवकों को भी गांव वालों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार कोपागंज के ग्राम सभा फतेहपुर ताल नरजा की एक युवती जिसके दो बच्चे है। गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है। बृहस्पतिवार की देर रात्रि करीब 12 बजे प्रेमी युवक अपने दो मित्रों को बाहर तैनात करके युवती के घर में घुस गया। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई तो सभी घर के बाहर हल्ला मचाने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाहर पहरा दे रहे दोनों युवक हल्ला मचाने लगे जिस पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर युवक को हिरासत में लिया।इसके साथ साथ ग्रामीणों का विरोध कर रहे दोनों युवको को हिरासत में लेकर थाने लायी। इस बावत थानाध्यक्ष हरे राम मौर्या ने कहा कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें