फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ग्राम प्रधानों ने रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज ब्लाक के विभिन्न गांवों के प्रधानों ने बुधवार को प्रधानमंत्री, केंद्रीय रेलमंत्री, मुख्यमंत्री, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी और लोक निर्माण विभाग मऊ को डाक द्वारा मांगपत्र भेजा है। मांगपत्र में अदरी-मधुबन शहीद मार्ग पर इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधानों ने आनंद विहार एक्सप्रेस को मऊ के बजाय इंदारा से चलाने, इंदारा होकर जाने व आने वाली सभी ट्रेनों का इंदारा जंक्शन पर ठहराव किये जाने, कोयले के रैक को यहां से हटवाने की मांग किया है। श्यामनारायण राम, ग्राम प्रधान इंदारा जुबैर अहमद, खालिसपुर ग्राम प्रधान खुशबू निशा, अदरी देहात ग्राम प्रधान अर्चना, अलीनगर ग्राम प्रधान रामावती, शाहपुर ग्राम प्रधान पार्वती देवी, रईसा ग्राम प्रधान मधु देवी, सेमरी ग्राम प्रधान पानमती का कहना है कि इंदारा जंक्सन के पश्चिमी केबीन पर ओवर ब्रिज न होने से लोगों को तमाम समस्याएं हो रही हैं।रेलवे फाटक बंद रहने से इस भीषण गर्मी व तेज धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है।वहीं इलाज के लिए जिला मुख्यालय जा रहे बीमार लोग घंटो तड़पने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें