मऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर नगर स्थित महादेव धाम के पास वैश्य समाज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।साथ ही पौधारोपण कर सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संरक्षक मनोज जायसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी वैश्य समाज से थे, यह समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने केवल अपने समाज के लिए नहीं, बल्कि सर्वसमाज के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इस अवसर पर संरक्षक मनोज जायसवाल, दिनेश बरनवाल, लल्लन गुप्ता, अध्यक्ष आनंद गुप्ता, उपाध्यक्ष आनन्द कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल, कृष्णा मद्धेशिया, अरविंद गुप्ता, राजेश मौजूद रहे।