फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चार माह पूर्व हुआ था ट्रायल, नहीं हुई सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना जीयनपुर मार्ग का ट्रायल होने के चार माह बाद भी मरम्म्त कार्य शुरू नहीं हो सका है। पांच किलोमीटर लंबी सड़क बीते दो दशक से बदहाल है।वाहन चालकों का इस सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। इस सड़क के निर्माण के लिए चार माह पूर्व 100 मीटर सड़क बनाकर ट्रायल हुआ था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि इंजीनियर द्वारा ट्रायल पास करने के बाद चार दिन में सड़क का मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इतने महीने बीत जाने के बाद भी सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के रामप्रताप यादव, सौरव गुप्ता, हरिकेश यादव, सलाउद्दीन, नईम अख्तर, मोबीन, शिवबचन यादव आदि लोगों ने कहा कि बीते दो दशक से सड़क के मरम्मत की मांग चल रही है। ट्रायल शुरू हुआ तो लोगों को बदहाल सड़क बनने की आस जगी। लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं होने से मायूसी छाई हुई है। सड़क पर बने गड्ढों में आए दिन चार पहिया वाहन फंस जाते हैं।वाहन लेकर गुजरने में चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।क्षेत्रीय लोगों ने जल्द ही सड़क के मरम्मत की मांग की है। इस बाबत मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम हेमंत चौधरी ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें