कोपागंज में सावन के अंतिम सोमवार को आयोजित भंडारा में लोगों में प्रसाद बांटते के किन्नर समाज क
- फोटो : 1
सावन के अंतिम सोमवार को किन्नर समाज की ओर से कोपा कोहना में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सेवा और सम्मान की मिसाल पेश करते हुए 351 लोगों को 51 रुपये दक्षिणा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। किन्नर गुरु सलमा ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर भगवान शिव की आराधना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजनों के साथ जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं का सम्मान करना समाज की सेवा भावना का हिस्सा है। इस दौरान पूजा किन्नर, हिना किन्नर, रेखा किन्नर, रुचिका किन्नर और स्मृति किन्नर आदि मौजूद रहीं।