लोकतंत्र रक्षक 90वर्षीय हरिहर प्रसाद गुप्त को सम्मानित करते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बुधवार को शहर के प्रतिष्ठितजनों को सम्मानित किया गया। लोकतंत्र रक्षक तथा सामाजिक और राजनीतिक सेवाओं के प्रतीक 90 वर्षीय हरिहर प्रसाद गुप्त को व्यापारी रत्न से सम्मानित किया गया। वहीं, एमए फाउंडेशन के फाउंडर उद्यमी जमाल अख्तर अर्पण को अंगवस्त्रम और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ कुशल संचालक राजेश श्रीवास्तव को उनके बल्लीपुरा स्थित घर जाकर अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ रामगोपाल ने कहा कि सम्मानित लोगों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित करने से सामाजिक व्यापारिक और धार्मिक सेवादारों में उत्साह और ऊर्जा को गति मिलती है। इस मौके पर अजहर फैजी, मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता, आनंद कुमार आदि रहे।